MrJazsohanisharma

प्रबंधन के कार्य pdf - Work of management

प्रबन्ध द्वारा किए गए कम को कार्य कहलाते हैं। प्रबन्ध के प्रमुख कार्यों के साथ-साथ सहायक कार्य होते हैं।

  • प्रबंध के कार्य 

  1. नियोजन
  2. संगठन
  3. समन्वय
  4. स्टाफिंग
  5. निर्देशन
  6. अभिप्रेरणा
  7. नियंत्रण 

  • सहायक कार्य 

  1. नवप्रवर्तन
  2. पूर्वानुमान
  3. संचार
  4. निर्णयन

प्रबंधन के कार्य pdf

प्रमुख कार्य

1. नियोजन- नियोजन प्रबन्ध का सबसे महत्त्वपूर्ण कार्य है। यह प्रबन्ध का मूलाधार है। सभी प्रबन्धकीय प्रक्रियाएं भले ही यह छोटी या बड़ी हो, नियोजन के चारों तरफ घूमती हैं। नियोजन भविष्य के कार्य के तरीके का स्पष्ट निर्धारण है। नियोजन में भविष्य की समस्याओं व घटनाओं का पूर्वानुमान एवं इन दिखाई व न दिखाई देने वाली समस्याओं को हल करने के कार्य के तरीके का चयन शामिल होता है। नियोजन में पहले से लिए कुछ निर्णय शामिल होते हैं।

2. संगठन - प्रबन्ध में संगठन की क्षमता होनी चाहिए। इसका अर्थ है कि प्रबन्ध में उत्पादन के विशिष्ट साधनों जैसे व्यक्ति, सामग्री तथा संसाधनों का संगठन या प्रबन्ध करने की योग्यता होनी चाहिए। संगठन की प्रक्रिया में कार्यों को छोटे भागों में निर्धारित करना शामिल है। प्रबन्ध को कर्तव्यों को क्षमता, योग्यता तथा ज्ञान के आधार पर निर्धारित करना चाहिए।

3. समन्वय- इसका अर्थ विभिन्न क्षेत्रों को एक टीम के रूप में मिलाना है। एक कहावत है कि 'बहुत सारे रसोइए शोरबे को खराब कर । देते हैं' क्यों? इसलिए कि उनके बीच कोई समन्वय नहीं है। ई.एफ.एल. क बेच के अनुसार, समन्वय टीम में विभिन्न सदस्यों में कार्य की गतिविधियों ह का उचित बँटवारा सुनिश्चित करके संतुलन बनाना तथा उन्हें एक साथ बनाए रखना है एवं यह देखना है कि उन्हें सदस्यों के बीच सामंजस्य क के साथ पूरा किया जाता है।

4. स्टाफिंग प्रबन्ध को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ये पर्याप्त तथा उचित स्टाफ को उपलब्ध कराना चाहिए। स्टाफिंग सही र ज्य तरह के सेविवर्ग के चयन तथा विकास का प्रयत्न करती है। इसमें निम्न गतिविधियाँ शामिल हैं-जन शक्ति जरूरतों का अनुमान करना उचित चयन प्रक्रिया को लागू करना, जनशक्ति आंकलन को उपलब्ध कराना. ज्य प्रशिक्षण तथा विकास। के

5. निर्देशन- इसका अर्थ सर्वश्रेष्ठ को प्राप्त करने के लिए आवश्यक tips देना है। निर्देशक पर्दे के पीछे से कार्य करते हैं पर उनकी उपस्थिति सभी समय महसूस होती है। एक फिल्म उसके निर्देशक के कारण बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त करती है, यह निर्देशन के अभाव में असफल होती है। अतः हम देखते हैं कि निर्देशन अंतिम आकार देता नये है। निर्देशन मास्टर समाप्ति में भाग लेता है। निर्देशक प्रमुख कलाकार की तरह अंतिम touch देता है।

6. अभिप्रेरणाइसका अर्थ अभिप्रेरित करना, प्रोत्साहित करना यह है। अभिप्रेरित कर्मचारी एक संगठन की सफलता की कुंजी है। कार्य को को कर्मचारियों द्वारा क्रियान्वित किया जाता है। श्रम का एक लक्षण यह है कि वे उनकी सेवाएं बेचते हैं न कि उनके गुण । यह कहा जाता है कि आप घोड़े को पानी तक ले जा सकते हो पर उसे पानी नहीं पिला सकते। यही श्रम के बारे में भी सच है। आप एक श्रमिक को कार्य करने के लिए मजबूर कर सकते हो पर परिणाम पैदा करना उस पर निर्भर है। अतः प्रबन्ध में तत्कालीन सिद्धान्त श्रमिक के चरित्र को उठाना है।

7. नियंत्रण- प्रबन्ध का सबसे महत्त्वपूर्ण कार्य व्यक्ति, सामग्री तथा संसाधनों पर उचित नियंत्रण रखना है। नियंत्रण का अभाव प्रायः प्रबन्ध की असफलता का परिणाम देता है। बहुत से नियंत्रण' तरीके ईजाद किए गए हैं व कार्यक्षमता का मापन किया जाता है।

सहायक कार्य

1. नवप्रवर्तन- इसका कार्य एक नई चीज की खोज करना है। प्रबन्ध की आत्मा नवप्रवर्तन के चारों तरफ घूमती है। शुम्पीटर के अनुसार नवप्रवर्तन सभी प्रगति, समृद्धि, विकास तथा वृद्धि के पीछे की भावना है; नवप्रवर्तन के बिना सभी व्यापार एक संतृप्तता की स्थिति पर पहुँच जाएगा व जड़ता को प्राप्त कर लेगा ।

2. पूर्वानुमान - भविष्य अनिश्चित है तथा हम सभी भविष्य के बारे में ज्योतिष, जन्मपत्री, अंकगणित आदि के द्वारा ज्ञान प्राप्त करने का प्रयत्न करते हैं। व्यापार में भी हम भविष्य की संभावित घटनाओं का अनुमान लगाने का प्रयत्न करते हैं। हम बहुत से तरीकों से घटनाओं के रास्तों को अनुमानित करने की कोशिश करते हैं।

3. संचार-संचार का अर्थ आदेशों या निर्देशों को देने के लिए संचार करना है। प्रबन्ध की सफलता या असफलता इस बात पर आधारित है कि कैसे सर्वश्रेष्ठ तरह से, कितना सफलतापूर्वक वे आदेशों या निर्देशों को संचारित करते हैं।

4. निर्णयन - यह प्रबन्ध का सबसे महत्त्वपूर्ण कार्य है। प्रारम्भ से अंत तक, प्रबन्धक को बहुत से निर्णय लेने होते हैं। एक जल्दी लिया निर्णय प्रबन्धन के लिए अनिवार्य है। प्रबन्ध का मूलाधार निर्णयन में निहित है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने